{"_id":"5c06dfedbdec224154007ffc","slug":"154395445514-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ जिले में पंचायत चुनावों का सातवें एंव अंतिम चरण का छिटपुट हिंसा के बीच सम्पन,ब्लाक में कुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ जिले में पंचायत चुनावों का सातवें एंव अंतिम चरण का छिटपुट हिंसा के बीच सम्पन,ब्लाक में कुल
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मंगलवार को जिले में पंचायत चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया। इसमें जिले के सबसे बड़े मेंढर ब्लाक में 86.56 प्रतिशत मतदान के साथ जिले में कुल 86.56 प्रतिशत मतदान हुआ। मेंढर ब्लाक में कुल 47928 मतदाताओं में से 41444 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इस दौरान कई मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़पें भी हुईं।
मंगलवार को सुबह आठ बजने के पहले ही मेंढर ब्लाक में बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में लगने लगे थे। इसके चलते जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। जिले में पंचायत चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में मेंढर ब्लाक की 42 पंचायतों में सरपंचों के साथ ही 354 पंचों को चुनने के लिए मतदाताओं ने वोट किए। हालांकि इस दौरान कई मतदान केंद्रों पर झड़पें और मारपीट के साथ लोगों ने जमकर बवाल काटा, जिसके चलते कई लोग घायल भी हो गए। जिले का अंतिम मतदान होने को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध कर रखे थे, जिसके कारण मतदान को समय पर पूरा कराया गया।