{"_id":"5be9d824bdec22174c7df7c6","slug":"154205182815-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होने पर पीएचई कर्मचारियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होने पर पीएचई कर्मचारियों ने निकाली रैली
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। पिछले दोे महीने से मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे पीएचई विभाग में बतौर दिहाड़ीदार, नीडबेस, सीपी वर्कर्स और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स दिहाड़ीदार कर्मचारियों ने विभाग के मुख्य पंपिंग स्टेशन से नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। उन्होंने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी न की गई तो वह जिले में फिर से पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।
पिछले दो महीनों की ही तरह पुंछ स्थित पीएच मेकेनिकल सब डिवीजन प्रांगण में पीएचई आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स और सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में विभाग में एक दशक से अधिक समय से तैनात दिहाड़ीदार कर्मचारी एकत्र हुए। वहां पर उन्होंने हड़ताल को लगातार जारी रखते हुए अपनी लम्बित मांगों मांगों एसआरओ 520 में नौकरी स्थायी किए जाने, बकाया वेतन जारी करने को लेकर नारेबाजी करते हुए नगर में रोष रैली निकाली। रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई पीएचई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स और सीपी यूनियन के जिले के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संजय दत्ता, बलविन्दर कुमार, प्रदीप कुमार, अश्वनी शर्मा, सुशील कुमार, मोहम्मद बशीर, ऋषी दत्ता, अनूप कुमार, रविन्दर सिंह, मकबूल हुसैन आदि शामिल रहे।