फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जिले में दूसरे चरण के नामांकन के लिए दिख रहा भारी जोश

जिले में दूसरे चरण के नामांकन के लिए दिख रहा भारी जोश

Sat, 03 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिले में दूसरे चरण के नामांकन के लिए दिख रहा भारी जोश

विज्ञापन
पुंछ। राज्य के अन्य भागों की ही तरह पुंछ जिले में भी इन दिनों पंचायत चुनावों के दूसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकण भरने के प्रक्रिया जोरों पर जारी है। जिसके चलते जिले के लोरन में जहां 20 नवम्बर को चुनाव आयोजित किए जाने हैं वहां पर बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग जिनमें युवक, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। बड़ी संख्या में पंच और सरपंच के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकनभरने पहुंच रहे हैं। नामांकन भरने पहुंचने वाले अधिकतर लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्रों में आज तक विकास नहीं हुआ है। इसके लिए वह चुनाव लड़ कर लोगों की सेवा और क्षेत्र का विकास करवाना चाहते हैं। नामांकन प्रक्रिया के लिए तैनात अधिकारियों का कहना है कि यहां पर लोगों में पंचायत चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। जिसके चलते महिलाएं भी बड़ी संख्या में चुनावों के लिए आगे आ रही हैं और अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने आ रही है। नामांकन पत्र भरने वाले सभी लोगों का यह कहना है कि खुदा का शुक्र है कि इतने सालों के बाद पंचायत चुनाव आयोजित हो रहे हैं जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed