{"_id":"5b183ccd4f1c1bb26e8b6a22","slug":"15283150891-rspura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल नंबर एक - आरएस पुरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइल नंबर एक - आरएस पुरा
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। नंदपुर गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पत्नी का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति को एक लड़की से बात करते हुए टोक दिया था। इसी टोकाटाकी पर बढ़ा विवाद उसकी हत्या तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हृदय विदारक इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।
मीरां साहिब ब्लाक की पंचायत के गांव नंदपुर में रछपाल (52) पुत्र शिवराम रहता है। शनिवार की दोपहर उसकी पत्नी सुदेश कुमारी (45) उर्फ पोली खेतों में मवेशियों के लिए चारा लेने बिलोल गई थी। रास्ते में पति को मवेशी चरा रही एक लड़की से बातचीत करते हुए देखा। लड़की से बात करने पर सुदेश कुमार ने पति को टोक दिया। इस टोकाटाकी पर दोनों में बहस शुरू हो गई। रछपाल को पत्नी की बातों पर इतना गुस्सा आया कि उसने मवेशी चरा रही लड़की से लाठी छीनकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। वह उसेे तब तक पीटता रहा जब तक वह जमीन पर गिर न गई। उसके गिरते ही रछपाल फरार हो गया। इसके साथ ही वह लड़की भी वहां से गायब हो गई।
कुछ देर बाद उधर से गांव के लोग निकले और सुदेश कुमारी को लहूलुहान पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने महिला को किसी प्रकार गांव में उसके घर पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर के बाद पति रछपाल भी घर पहुंचा और पत्नी को मृत देख वहां से तेजधार हथियार लेकर बिलोल की ओर निकल गया। इस दौरान गांव में मीरां साहिब थाने की पुलिस पहुंच गई और रछपाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मीरां साहिब थाना प्रभारी अजीत सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर गांव के लोगों का कहना है कि सुदेश एक अच्छी महिला थी और पिछले दो माह से रछपाल के साथ झगड़ा चल रहा था। रछपाल क्रिकेट के बल्ले बनाने का कार्य करता था, कारखाना बंद होने के कारण वह इन दिनों खेती करता था। परिवार में उसकी दो बेटियां व बेटा है। एक बेटी की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मीरां साहिब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।