फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ताजा बर्फबारी के बाद पी ओ के से घुसपैठ कराने के पाक सेना ने प्रसास बढ़ाए

ताजा बर्फबारी के बाद पी ओ के से घुसपैठ कराने के पाक सेना ने प्रसास बढ़ाए

Mon, 23 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बाद पी ओ के से घुसपैठ कराने के पाक सेना ने प्रसास बढ़ाए
पुंछ। जिले में अप्रैल माह में पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी होने के बाद नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को इस तरफ घुसपैठ कराने के प्रयास बढ़ा दिए हैं। इसके लिए पिछले तीन-चार दिन से पाकिस्तानी सेना जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रही है। यह अलग बात है कि चौकस भारतीय सेना के जवानों की कड़ी निगाहों और जवाबी कार्रवाई के चलते अभी तक पाकिस्तान अपने इरादों में सफल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इस महीने में जब जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरी बार बर्फबारी हुई थी, तो पाकिस्तानी सेना के सहयोग से नियंत्रण रेखा के उस पार 50 से अधिक आतंकियों को लांचिंग पैड्स पर घुसपैठ के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना का ध्यान बंटाने के लिए पाक सेना की ओर से पिछले चार दिनों से कभी माल्टी सेक्टर में, कभी कीरनी कसबा सेक्टर में तो कभी करमाड़ा खड़ी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा के उस पार से होने वाली हर हरकत पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जवानों को जैसे ही कोई हरकत नजर आती है, तो वह उस तरफ प्रभावी तरीके से गोलीबारी करते हैं, जिससे आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed