{"_id":"5ace5f874f1c1b803d8b49f5","slug":"152347431417-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगार बल्लिया में जलाया नैशनल हाईवे अथारिटी का पुतला।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगार बल्लिया में जलाया नैशनल हाईवे अथारिटी का पुतला।
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नगरोटा बन टोल प्लाजा पर जिला के वाहनाें से वसूले जा रहे टोल टैक्स के विरोध में लोगाें का गुस्सा कम होते नही दिख रहा है।
बुधवार को गांव अगार बल्लियां में नेशनल हाईवे अथारिटी का पुतला जला कर प्रदर्शन किया गया। टोल टैक्स में की गई भारी बढ़ोत्तरी के बाद समिति का गठन किया गया, जिसमें सभी लोगाें से अपील की गई कि वह समिति के साथ जुड़कर के टोल का विरोध करें। इसके लिए सभी का एकजुट होना बहुत जरूरी है। गौरतलब है कि बन टोल प्लाजा पर जिला के वाहनों से अन्य क्षेत्राें से आने वाले वाहनों की भांति ही टोल वसूला जाता है हालांकि जिले के वाहन चालक मात्र उन्नीस किलोमीटर के करीब ही सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। टोल पर टैक्स वसूले जाने का लोग पहले भी विरोध जता चुके हैं। इसके लिए हाईवे अथारिटी के साथ ही विधायक व मंत्री से भी गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन टोल कम नहीं हुआ पिछले कई दिनों से टोल के विरोध की लहर चल रही है जिसमें काफी लोग जुड़ गए हैं आने बाले दिनों में टोल प्लाजा के खिलाफ आंदोलन ज्यादा हो सकता है।