फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हिंदु संगठनो ने फुंका मुख्यमंत्री का पुतला।

हिंदु संगठनो ने फुंका मुख्यमंत्री का पुतला।

Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हिंदु संगठनो ने फुंका मुख्यमंत्री का पुतला।
पौनी। जमीन पर कब्जा किए जाने के बावजूद किसी गुज्जर-बक्करबाल पर कार्रवाई नहीं किए जाने के फैसले के विरोध में वीरवार को हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील के दोमेल क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले मोटरसाइकिल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सभी ने दोमेल के मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी भी की। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसा फैसला कर भेदभाव की नीति की है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक अनिल कुमार, ब्लाक प्रधान सचिन शर्मा, मोहित बराल, यश बराल, सुनील कुमार, रवि बराल, विकास सिंह, सचिन बराल, अरुण बराल रोहित कुमार, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पौने घंटा तक जाम लगा रहा
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताआें के प्रदर्शन के दौरान दोमेल चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। पौनी से भांवला व शिवखोड़ी रनसू आने-जाने वाले वाहनों के पहिये थमे रहे। वाहनों में सवार यात्रियों को लगभग पौने घंटा तक बंद सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के इस फैसले की चौतरफा निंदा की जा रही है। रियासी कस्बे में भी गुपचुप तरीके से मुख्यमंत्री और वित्त राज्यमंत्री अजय नंदा के खिलाफ रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट खबर फोटो सहित-- पौनी के दोमेल में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed