{"_id":"5c421f77bdec22090f3fad5a","slug":"151547837303-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अस्थायी कर्मचारियों का स्थायी कर्मचारी बनाने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को शुक्रवार को पांचवें दिन जारी रखते हुए जिला प्रशासन व नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्होेंने राष्ट्रपति, गृहमंत्री व राज्यपाल के नाम का ज्ञापन भेज कर मांगों को पूरा करने गुुहार लगाई है।
सफाई कर्मचारी युनियन के जिला प्रधान गिरधाली लाल के नेेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने सुबह से लेकर शाम तक लगातार धरना देकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गिरधारी लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा सफाई कर्मचारियों को धोखे में रखने का काम किया है। कई बार सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की और सरकार ने झूठे आश्वासन देकर हड़ताल को बंद करवा दिया। अब मजबूर होकर फिर से हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी यूनियन ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के साथ मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति, राज्यपाल व गृहमंत्री को भेजा है। ज्ञापन के जरिए बताया कि सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा होने के बाद भी किसी सफाई कर्मचारी स्थायी सफाई कर्मचारी नहीं बनाया गया है। एसआरओ 520 को लागू कर परेशानी को दुगना कर दिया है। छुट्टी के दिन भी काम करने के बावजूद ढाई दिन का वेतन नहीं दिया जा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण काम कर रहे कर्मचारियों पर दुगना बोझ डाला गया है और नए कर्मचारी नयिुक्त करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। सबको उम्मीद है कि राष्ट्रपति व राज्यपाल उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर कोई उचित कदम उठाएंगे और सबकी परेशानी को दूर करेंगे।