फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एमआर टीकाकरण का काम किया बंद

एमआर टीकाकरण का काम किया बंद

Tue, 25 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एमआर टीकाकरण का  काम किया बंद
उधमपुर। वेतन जारी करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठी फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने सोमवार को एमआर टीकाकरण का बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स का कहना है कि जब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाता है, तब तक किसी तरह का काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में सोमवार को एमआर टीकाकरण की शुरूआत की जानी थी और यह काम फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने करना था, लेकिन फीमेल मल्टीपर्पज ने काम करने के बजाए सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन जारी रखा। जमकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मीमा देवी व अन्य हेल्थ वर्कर्स ने बताया कि कई दिनों से एमआर टीकाकरण को लेकर काम करने केे लिए कहा जा रहा था और सभी इसका विरोध कर रहे थी। सोमवार को एमआर टीकाकरण की शुरूआत की जानी थी, लेकिन किसी ने भी काम नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट ने भी काम नहीं किया है। सभी कर्मी उनकी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण सैकड़ों कर्मी परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। कई तो कर्ज के बोझ तले दब चुकी हैं। उनके पास अब परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए राशि नहीं बची है। सभी वेतन जारी होने की उम्मीद में करीब एक महीने से हड़ताल पर बैठी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। सभी ने निर्णय लिया है कि जब तक स्वास्थ्य विभाग उनका वेतन नहीं जारी करता है, तब तक किसी तरह का काम नहीं किया जाएगा और सभी इसी तरह से कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed