{"_id":"5b942ace867a557ff8301914","slug":"151536436942-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील और महंगाई पर मोदी सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल डील और महंगाई पर मोदी सरकार को घेरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राफेल डील और महंगाई सहित कई मामलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। शनिवार को शहर के मुखर्जी चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी चौक से गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल तक रोष रैली भी निकाली और सरकार का पुतला भी फूंका।
पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था का कबाड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री पर राफेल डील मामले में जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता केंद्र सरकार से जवाब चाहती है कि ऐसा क्यूं किया गया। प्रधानमंत्री अब चुप्पी साधे हुए हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता ने कहा कि राफेल डील का सौदा एक तरह से सरकार द्वारा गरीबों के पैसों को लूटने जैसा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर संयुक्त संसदीय कमेटी से जांच करवाए जाने की मांग की जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। गैस सिलेंडर के दाम, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रुपये का स्तर गिर रहा है और सरकार नींद से जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसकी डील करीब साढ़े पांच सौ करोड़ में की थी, लेकिन इस सरकार ने डील 1670 करोड़ में कर दी, जो बहुत बड़ा घोटाला है। इसकी जांच होनी चाहिए।