फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मजदूरों ने श्रम विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

मजदूरों ने श्रम विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 07 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों ने श्रम विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
उधमपुर। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को करीब एक वर्ष से स्कालरशिप नहीं मिली है। इसके अलावा बेटी की शादी के लिए 2016 से सरकारी मदद नहीं मिली है। जल्द राशि जारी करने की मांग को लेकर मजदूरों ने वीरवार को एमएच चौक पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के बाहर श्रम विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मजदूर दस्तकार यूनियन के जिला प्रधान दर्शन कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न हिस्सों से मजदूर विश्वकर्मा मंदिर के बाहर पहुंचे, जहां सभी ने श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान दर्शन कुमार ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के लिए स्कालरशिप दी जाती है। स्कालरशिप की मदद से ही उनके बच्चे स्कूल व कालेज में अपनी पढ़ाई को जारी रखते हैं, लेकिन करीब एक वर्ष से उनके बच्चों को स्कालरशिप नहीं दी गई है। जिसके कारण उनके बच्चों के लिए पढ़ाई को जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है। दिहाड़ी के दम पर बच्चों को पढ़ाना उनके बस की बात नहीं है। इसके अलावा श्रम विभाग बेटी की शादी के लिए 25 हजार की राशि प्रदान करता है, लेकिन 2016 से यह राशि मजदूरों को नहीं मिल रही है। इस योजना से गरीब मजदूरों को काफी लाभ मिल रहा था, लेकिन दो वर्ष से किसी मजदूर को यह राशि नहीं मिली है। आसमान छूती महंगाई में मजदूूरों के लिए बेटी शादी करना मुश्किल होता जा रहा है। इसके अलावा वृद्ध मजदूरों को आज तक पेंशन की सुविधा प्रदान नहीं दी जा रही है, जबकि इस मांग को कई बार सरकार के सामने रख चुके हैं। कई वर्षों से सरकार से मजदूरों के लिए मजदूर सराय बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। सराय बनाने की फाइल कई वर्षों से सरकारी विभागों के चक्कर लगा रही है। मजदूरों को बीपीएल राशन कार्ड की भी सुविधा नहीं मिल रही है। उनकी नए राज्यपाल से अपील है कि मजदूरों के लिए जितनी भी योजनाएं लांच की है, उनको जल्द से जल्द लागू कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed