फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए व्यापार मंडल प्रधान

समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए व्यापार मंडल प्रधान

Thu, 06 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए व्यापार मंडल प्रधान
उधमपुर। नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आदर्श कालोनी में बुधवार को सभा का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल के प्रधान व समाज सेवक सुरेंद्र सिंह खालसा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना मुख्य मेहमान थे। उन्होंने खालसा सहित सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, एमएलसी विक्रम रंधावा व ओबीसी के पूर्व वाइस चेयरमैन रशपाल वर्मा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सुरेंद्र सिंह खालसा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इसके साथ महिला नेता शांति देवी, वार्ड 20 के विशाल भारद्वाज ने भी समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

रविंद्र रैना ने सभी से विकास की लहर में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में निकाय चुनाव की दस्तक हो चुकी है तो उसे देखते हुए विकास का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है।। इसमें सभी भागीदार बन कर अपना अपना योगदान दें। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने कहा कि निकाय चुनाव न होने से विकास पर भारी असर पड़ रहा था। इसको लेकर केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए चिंतित थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री इसको लेकर उत्साहित नहीं थीं । जिसको देखते हुए केंद्र ने प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाकर चुनाव का अध्याय शुरू किया है। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि केवल और केवल भाजपा ही विकास के प्रति गंभीर है और प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास को देखते हुए भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि केवल यही एक पार्टी है जो देश को विकास की राह पर ले जा सकती है। इसी को देखते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर जिला प्रधान राकेश गुप्ता, जितेंद्र बरमानी, सुरेंद्र अरोड़ा, विकास भारत, विनय, अक्षय कुमार बंटी व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed