{"_id":"5aa582d04f1c1b91778b4ea6","slug":"151520796368-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के एक युवक की चेक डैम में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के एक युवक की चेक डैम में डूबने से मौत
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। हीरानगर थाना के अंतर्गत पक्का कोठा गांव के नजदीक चेक डैम में दो युवक डूब गए, इसमें से राजस्थान के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों के प्रयास से बचा लिया गया।
जानकारी के जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रमन निवासी जोधावाली, हनुमानगढ़ राजस्थान व मुदस्सर अहमद निवासी डोरू अनंतनाग, इस गांव में मधुमक्खी पालन का काम करतेे थे। रविवार दोपहर दोनों गांव के नजदीक बने चेक डैम पर कपड़े धो रहे थे, तभी रमन पानी में गिर गया।
उसे डूबने से बचाने के लिए मुदस्सर पानी में कूद गया, हालांकि उसे तैरना नहीं आता था। कुछ लोगों ने उसे डूबता देख बचाने का प्रयास किया। प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया। मुदस्सर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एसडीपीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मुदस्सर से भी पूछताछ कर रही है।