{"_id":"5a6a2ed94f1c1b77268b6544","slug":"151516908249-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज दरिया में गिरा वाहन, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज दरिया में गिरा वाहन, चालक घायल
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। बुधवार की रात धार-उधमपुर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर उज्ज दरिया में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लुडेरा पुलिस ने इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज की हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार की देर रात को एक वाहन बिलावर से दियालाचक की तरफ जा रहा था। उज्ज पुल के नजदीक अनिंयत्रित होकर वह दरिया में जा गिरा। गनीमत यह रही कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पानी नहीं था। इस हादसे में चालक प्रमोद कुमार (48) पुत्र रामचंद निवासी विजयपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लुडेरा पुलिस पोस्ट के जवान वहां पहुंचे और उन्होंने घायल को उप जिला अस्प्ताल पहुंचाया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया। ब्यूरो