फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15 year old vehicles will be out of JKRTC, Process of buying new vehicles started

जेकेआरटीसी के बेड़े से बाहर होंगे 15 वर्ष पुराने वाहन, नए वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरु

Fri, 19 Mar 2021 01:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 19 Mar 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
15 year old vehicles will be out of JKRTC, Process of buying new vehicles started
जेकेएसआरटीसी की बसें - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेड़े से 15 वर्ष पुराने वाहन बाहर होंगे। वर्तमान में कारपोरेशन के पास ऐसे 84 वाहन हैं, जिनमें से 80 को कंडम घोषित कर दिया गया है। सिर्फ चार वाहन परिचालन में शामिल हैं। इन्हें भी कंडम करने की तैयारी चल रही है। वहीं स्टेट मोटर गैरेज के पास 100 ऐसे वाहन हैं, जिन्हें कंडम घोषित कर दिया गया है। अब इनकी निलामी की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


सरकारी विभागों में एक अप्रैल 2022 से 15 वर्ष पुराने वाहनों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसे लेकर प्रस्ताव पास किया है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद यह नई व्यवस्था लागू होगी। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के बेड़े में 15 वर्ष से ऊपर 84 वाहन हैं। हालांकि कारपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद डाटा बताता है कि कारपोरेशन के पास 847 वाहन हैं, जिसमें से 485 वाहन 10 से 25 वर्ष पुराने हैं।
विज्ञापन


यह भी पढे़ं- तीस साल बाद भी कश्मीरी पंडितों ने नहीं किया कश्मीरियत को खुद से अलग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 2022 तक वाहनों की संख्या और बढ़ जाएगी। कारपोरेशन पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहनों की भी खरीद कर रहा है। वर्तमान में 500 के करीब नए वाहनों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed