फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15-year-old Nitin of Rajiv Colony died after drowning in Tawi river.

Jammu: एक साल पहले पिता, अब बेटा... परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दोस्तों संग तवी में नहाने गया किशोर डूबा

Wed, 01 Oct 2025 11:02 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 01 Oct 2025 11:02 AM IST
सार

अष्टमी पर तवी नदी में नहाने गया 15 वर्षीय नितिन गहरे पानी में डूब गया, अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।परिजनों ने जीएमसी जम्मू पर समय पर इलाज न देने का आरोप लगाया, जिससे घटना को लेकर आक्रोश फैल गया।

 

विज्ञापन
15-year-old Nitin of Rajiv Colony died after drowning in Tawi river.
जीएमसी में विलाप करते परिवार के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में मंगलवार को अष्टमी के दिन दर्दनाक हादसा हुआ। राजीव कॉलोनी के 15 वर्षीय नितिन की तवी नदी में डूबने से मौत हो गई। वह हरकी पौड़ी के पास दोस्तों संग नहा रहा था। इस दौरान पानी के तेज बहाव से गहराई में चला गया और डूब गया। किसी तरह उसे निकालकर जीएमसी पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


नितिन सुबह दोस्तों के साथ बावे वाली माता मंदिर गया था। वहां से सभी दोस्त नहाने चले गए। अष्टमी के दिन हरकी पौड़ी के पास बड़ी संख्या में लोग साख प्रवाहित करने पहुंचे थे। इस बीच सभी दोस्त नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय सभी को एहसास हुआ कि वे गहराई की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक-दूसरे के हाथ पकड़े लेकिन नितिन का हाथ छूट गया और तेजी से गहराई की तरफ बह गया। जब तक उसके दोस्त कुछ समझ पाते तब तक वह डूबने गला। दोस्तों ने शोर मचाया तो वहां साख प्रवाहित करने पहुंचे लोग उनकी तरफ दौड़े। लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को भी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक बचाव दल मौके पर पहुंचा उससे पहले लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाल लिया था। बताया जाता है कि जब नितिन को निकाला गया उस समय उसकी हालत गंभीर थी। वह बेसुध था। लोगों की मदद से उसे ऑटो से जीएमसी जम्मू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार सदस्यों ने शव का पोस्टमार्टम न करने का अनुरोध किया था। डीसी जम्मू से अनुमति मिलने के बाद पुलिस को शव को बिना पोस्टमार्टम के परिवार को सौंप दिया। बाहु फोर्ट पुलिस थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार ने बताया कि किशोर तवी नदी में नहाने गया था और डूबने से उसकी मौत हुई है।

परिवार ने समय पर इलाज न मिलने का लगाया आरोप:
जीएमसी पहुंचे नितिन के भाई अजय ने बताया कि नितिन घर से मंदिर गया था। उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह वहां से हरकी पौड़ी चला गया है। हमें फोन आया कि नितिन तवी में डूब गया है। इस पर आनन-फानन में सभी वहां पहुंचे लेकिन तब तक उसे पानी से निकाल लिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जीएमसी में डॉक्टरों ने नितिन का समय पर उपचार नहीं किया। अस्पताल लाने पर उसकी सांसें चल रही थीं। जीएमसी प्रबंधन ने उसे निजी अस्पताल में नहीं ले जाने दिया। इमरजेंसी में भी परिवार के किसी सदस्य को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर परिवार के सदस्यों की जीएमसी के सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया गया।

एक साल पहले ट्रेन में अचानक हुई थी पिता की मौत
एक साल पहले नितिन के पिता की एक पारिवारिक समारोह में जाते समय ट्रेन में अचानक से मौत हो गई थी। परिवार में नितिन के अलावा दो भाई, एक बहन और मां हैं। नितिन घर में सबसे छोटा था। अस्पताल परिसर में नितिन की मां पहुंची थीं जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। वह बेसुध हालात में थी। वह किसी से बात भी नहीं कर पा रही थीं।

झज्जर कोटली में सड़क किनारे खड़े दो चालकों को कार ने कुचला, मौत
जिले के झज्जर कोटली इलाके में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे ट्रक चालक और उसके साथी को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक और उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान ट्रक चालक गुजरात निवासी विनोद बाई और उसके साथी उत्तर प्रदेश के रमनीश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार झज्जर कोटली में हाइवे पर ट्रक खड़े थे। विनोद और रमनीश अपने ट्रक के साथ बैठे थे। इस दौरान जम्मू की तरफ आ रही एक कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार घायल हुए दो लोगों का जीएमसी जम्मू में उपचार चल रहा है। चालकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखा गया है। बता दें कि झज्जर कोटली में से लेकर नगरोटा तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क की हालत खस्ता है। ऐसे में यह इलाका सड़क हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed