{"_id":"6a23c453a397f1f729014f77","slug":"15-year-old-boy-drowns-while-bathing-near-har-ki-pauri-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी नदी में दर्दनाक हादसा: हरकी पौड़ी के पास नहाते समय 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, 22 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी नदी में दर्दनाक हादसा: हरकी पौड़ी के पास नहाते समय 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, 22 घंटे बाद मिला शव
Sat, 06 Jun 2026 12:25 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:25 PM IST
सार
जम्मू में तवी नदी के हरकी पौड़ी के पास नहाते समय 15 वर्षीय किशोर आकाश की डूबने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन
जम्मू में तवी नदी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में तवी नदी के हरकी पौड़ी इलाके के पास नहाते समय तीन दोस्तों में से एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी आकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आकाश शुक्रवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जो करीब 22 घंटे तक चला।
विज्ञापन
शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे एसडीआरएफ की टीम ने किशोर का शव नदी से बरामद किया। मृतक आठवीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता बबलू मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार आकाश बिना बताए दोस्तों के साथ नहाने चला गया था। घटना की जानकारी उसके साथ गए दोस्तों के घर लौटने के बाद मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन