फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15,387 toilets built in schools across J&K

15387 सरकारी स्कूलों में बने शौचालय

Sun, 27 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 27 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
15,387 toilets built in schools across J&K

राज्य सरकार की तरफ से 2015 में 15387 सरकारी स्कूलों में स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय प्रोग्राम के तहत शौचालयों का निर्माण किया गया है। यह जानकारी शनिवार को शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ सरकारी स्कूलों के विकास को लेकर नई योजनाएं लगातार तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन


प्रिया सेठी ने बताया कि 15 अगस्त 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि एक वर्ष के अंदर देश में सभी सरकारी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण होगा, जिसके बाद राज्य सरकार ने इसको लेकर काम शुरू किया था। लक्ष्य के तहत राज्य में 15387 शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 4699 शौचालय ऐसे थे, जो कि लंबे समय से बंद पड़े थे और इनको मरम्मत के बाद शुरू किया गया। केंद्र सरकार की तरफ से महीनों पहले एक सर्वे करवाया गया था, जिसमें यह बात सामने आई थी कि राज्य में 23234 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें से 14116 स्कूल ऐसे हैं जिनमें शौचालय व पीने के पानी की सुविधा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सरकार ने इन शौचालयों का निर्माण किया है। इतना ही नहीं 2015 में पूरे राज्य में 81 प्राइमरी स्कूल, तीन अप्पर प्राइमरी स्कूल, 978 अतिरिक्त कक्षाएं, 52 हेडमास्टर कार्यालयों का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed