{"_id":"5cafaa28bdec221477610b6e","slug":"141555016232-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया वोटरों का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया वोटरों का जोश
Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में मतदान
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लोकतंत्र के महाकुंभ में वीरवार को पुण्य का भागी बनने हर कोई घर से निकला। पहले चरण में जम्मू संसदीय सीट पर हुए चुनाव में हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान का सिलसिला चला। मतदाताओं का उत्साह इतने चरम पर था कि मतदान के अंतिम समय तक वे पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचते रहे। दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं में उत्साह भी बढ़ता गया। इस सीट पर चार जिलों के बीस विधानसभा क्षेत्रों में 2740 पोलिंग स्टेशनों पर 1447395 (कुल मतदाता 2005735) मतदाताओं ने मतदान किया। जिससे जम्मू संसदीय सीट पर कुल 72.16 फीसदी मतदान हुआ।
चुनाव की छुट्टी होने के कारण मतदान के लिए वीरवार प्रात धीमी गति से वोटरों का पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचना शुरू हुआ। जिला जम्मू के 11 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक सिर्फ 10.70 फीसदी मतदान हुआ था। इसके बाद पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों का कतारें लगना शुरू हो गईं। लोग अपने बच्चों को साथ लेकर मतदान के लिए पहुंचे थे। इस बीच सुबह 11 बजे तक 28.69 फीसदी मतदान हो चुका था। दोपहर को मतदाताओं ने और जोश दिखाया और खुलकर घरों से बाहर निकलकर पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचे। दोपहर 1 बजे तक 45.95 फीसदी मतदान हुआ। लोगों ने मतदान के महत्व को समझते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी दी। इसमें महिलाएं भी खुलकर सामने आईं। 80 से 100 वर्ष के बीच कई बुजुर्ग परिवार के सदस्यों के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे। उनका कहना था कि लोकतंत्र के साथ देश को मजबूत बनाने के लिए वे अपना योगदान दे रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक 58.98, शाम 5 बजे तक 69.74 और अंतिम शाम 6 बजे तक 74.50 फीसदी मतदान हुआ। अंतिम समय भी कई पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की भीड़ जुटी हुई थी। इसमें इन स्टेशनों पर पहुंचने वाले सभी मतदाताओं को मतदान करने का मौका दिया गया।