फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहीद डीएसपी अमन ठाकुर की शहादत का बदला लेने की मांग

शहीद डीएसपी अमन ठाकुर की शहादत का बदला लेने की मांग

विज्ञापन
शहीद डीएसपी अमन ठाकुर की शहादत का बदला लेने की मांग
जम्मू। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कुलगाम में शहीद हुए डीएसपी अमन ठाकुर का बदला लेने की आवाज हर तरफ से उठ रही है। रविवार देर रात और सोमवार की सुबह तक जम्मू शहर के कई हिस्सों में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। साथ ही लोगों ने डीएसपी अमन ठाकुर की शहादत का पाकिस्तान से बदला लेने के नारे भी गूंजे।
विज्ञापन

सोमवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत नेताओं व वरिष्ठ अधिकारियों ने डीएसपी अमन ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरी तरफ रविवार रात से ही सुबह तक हाथ में तिरंगा लिए लोगों ने शहर भर में बदला लेने की आवाज बुलंद की। लोगों ने शहर भर में भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। शहीद ठाकुर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद, पाकिस्तान और पाक समर्थित अलगाववादियों के खिलाफ कड़ा फैसला लेना चाहिए। जम्मू के साथ ही उधमपुर और कठुआ में भी पाकिस्तान के विरोध में भारी प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


हमें सिर्फ शहीदों का बदला चाहिए
अमन के एक रिश्तेदार ने कहा कि अब चुप रहने का समय जा चुका है। हमें सीआरपीएफ जवानों, दो मेजर और अमन के साथ अब तक देश की सुरक्षा में शहीद हर जवान का बदला चाहिए। अमन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। एक भाई आईआरपी में तैनात हैं। दूसरे शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अमन को याद करते हुए रुंधे गले से उनके बड़े भाई सुरेश ने कहा कि वह घर में सबसे छोटा था, इसलिए सबका लाडला था। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए कभी पीछे नहीं हटा। अमन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पुलिस अफसर और उनके दोस्त गहरे सदमे में दिखे। सभी के जुबान पर अमन के जुनून की ही चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
पाकिस्तान का झंडा जलाया, इमरान के खिलाफ नारेबाजी
जम्मू। डोरा फ्रंट और शिव सेना ने शहीद डीएसपी अमन ठाकुर का बदला लेने के लिए शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का झंडा जलाया गया और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के विरोध में नारे लगाए गए। अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में डोरा फ्रंट और शिव सेना ने अमन ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सीखाने का तरीका अब सिर्फ जंग ही है। ब्यूरो

......
अमेरिका की तरह भारत ले बदला
जम्मू। आल इंडिया सिक्योरिटी काउंसिल ने डीएसपी अमन समेत देश की सुरक्षा में शहीद सभी जवानों को श्रद्धांजलि दी। काउंसिल महिला विंग की अध्यक्षा आशा चंदन ने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा, उसी तरह भारत को जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ योजनाबद्ध बदला लेना होगा। ब्यूरो

.....
पुलवामा शहीदों का भी अब तक नहीं लिया गया बदला
जम्मू। जम्मू वेस्ट एसेंबली मूवमेंट अध्यक्ष सुनील डिंपल ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि क्या अब तक पुलवामा हमले का बदला लिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार कभी पुलवामा हमले और शहीदों का बदला पाकिस्तान से ले पाएगी। ब्यूरो


....
भारत-पाक के बीच बंद हो बस सेवा
जम्मू। श्रीराम सेना अध्यक्ष राजीव महाजन ने राज्य और केंद्र सरकार से श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, इसे बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान भारत में आतंकी भेज रहा है, वहीं हम इस सेवा को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन अब कोई भी भारतीय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा पूर्व में क्रास एलओसी ट्रेड में लगे एक ट्रक से गोला बारूद बरामद हुआ था। इस बस सेवा का भी पाकिस्तान आतंक फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed