{"_id":"5b43bba34f1c1b07278b5896","slug":"141531165603-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने कौसर नाग झील में किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने कौसर नाग झील में किया स्नान
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रियासी। तहसील माहौर के अंतिम छोर पर स्थित धार्मिक स्थल कौसर नाग झील में श्रद्धालुओं के जत्थे ने सोमवार सुबह स्नान किया। वीरवार को रियासी से वाहनों के जरिये रवाना हुआ जत्था रविवार शाम को कौसर नाग यात्रा के अंतिम पड़ाव गौरवन में था। रात को जत्थे में शामिल सभी लोगों ने गौरवन में विश्राम किया।
सोमवार सुबह जत्थे में शामिल सभी लोगों ने झील तक जाने वाले पैदल मार्ग की अंतिम चढ़ाई शुरू की। लगभग तीन घंटे पैदल चलने के बाद झील तक पहुंचे। इस दौरान झील के पास विशेष पूजा आदि की गई। भगवान शिव के जयघोष भी लगाए। झील में स्नान करने के बाद सभी गौरवन के लिए लौट आए। सोमवार रात को गौरवन में विश्राम करने के बाद मंगलवार को श्रद्घालु सुुंगड़ी के लिए लौटेंगे। देर रात को या फिर वुधवार सुबह रियासी से गए जत्थे के वापिस लौटने की उम्मीद है। ब्यूरो