{"_id":"5b198e454f1c1bf16e8b6bf4","slug":"141528401477-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 घायल
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर गंडाला इलाके में वीरवार सुबह ब्रेक फेल होने पर यात्रियों से भरी बस मार्ग पर पलट गई। हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों के अनुसार अगर बस बीच मार्ग में नहीं पलटती तो खाई में गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे तिरछी से उधमपुर की तरफ आ रही बस जेके02यू6771 जैसे ही गंडाला इलाके में पहुंची, तो अचानक ब्रेक फेल हो गई। बस की ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद बस पहाड़ी से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गई। हादसे के बाद पूरा इलाका यात्रियों की चीख पुकार से गूंज उठा। आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। नजदीक जो भी वाहन नजर आया तो घायल यात्रियों को उस वाहन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल को पहले ही दुर्घटना की जानकारी दे दी गई थी, इसलिए अस्पताल ने भी पहले ही तैयारी करके रखी थी। जिला अस्पताल में उपचाराधीन यात्रियों ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने चिल्ला कर सब यात्रियों को इसके लिए सचेत कर दिया था। अगर चालक बस को पहाड़ी के साथ टकराने के बाद मार्ग पर नहीं पलटाता तो दूसरी गहरी खाई में गिरने पर बड़ा हादसा होता और इससे जानमाल का नुकसान हो सकता था।
ये हुए घायल
शीला देवी निवासी नरोड, सुषमा रानी निवासी सनासर, बिशन दास निवासी तिरछी, बंती देवी निवासी नरोड, मोहन लाल निवासी नरोड, पोली देवी निवासी गंडाला, रतन लाल निवासी चक्खड़, स्वर्णा देवी निवासी गंडाला, रेखा रानी निवासी गंडाला, शारदा देवी निवासी गंडाला, प्रकाशो देवी निवासी चक्खड़, मदन लाल निवासी चक्खड़, नीटू कुुमार निवासी तिरछी, ईशा देवी निवासी चक्खड़, प्रवीण निवासी कावा, अजय कुमार निवासी चक्खड़, शाह मोहम्मद निवासी गंडाला और बिशनी देवी निवासी तिरछी।