{"_id":"5a74bc634f1c1ba2268b80b9","slug":"141517599843-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप के सामने जिंदा जल गया मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप के सामने जिंदा जल गया मासूम
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एक छह साल का मासूम बालक बाप के सामने जिंदा जल गया। बाप उसे बचा नहीं सका। जब तक कोई मदद के लिए पहुंचता और आग पर काबू पाया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गनीमत रही कि दूसरे बेटे को बचा लिया गया।
लखनऊ का रहने वाला राज कुमार अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ प्रेस मोड़ बाबे में रहता है। वीरवार को उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पीर बाबा की मजार पर गई थी। घर में दो बच्चे और उसका पति घर पर थे। राज कुमार अपने दो बेटों के साथ सो रहा था। रात को बिजली बंद होने पर बच्चों ने मोमबत्ती जलाई। फिर वे सो गए। जमीन पर कुछ मिट्टी का तेल बिखरा हुआ था। कुछ देर के बाद मोमबत्ती नीचे गिर गई और आग पकड़ ली। आग लगते ही बड़े बेटे को राज कुमार ने उठाया और उसे बाहर निकाला, लेकिन जब तक वह दूसरे बेटे को बचाने के लिए आगे जाता। तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि उसकी आगे जाने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक बच्चा जिंदा जल चुका था।
बीवी और दो बेटे संयोग से बचे
राज कुमार की पत्नी अपने दो बेटों के साथ बाहर गई हुई थी। यदि सभी घर पर होते तो और भी दर्दनाक हादसा हो सकता था। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि वे पीर बाबा की मजार पर गए हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।