{"_id":"5a70c6f04f1c1b7f268b75c6","slug":"141517340400-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली सी बात पर छात्र ने सहपाठी को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली सी बात पर छात्र ने सहपाठी को किया घायल
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र ने एक ट्यूशन सेंटर में अपने ही सहपाठी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जीमएसी रेफर कर दिया।
पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार छात्र कानव शर्मा पुत्र बुआ दित्ता शर्मा व साहिल सिंह पत्र अमरीक सिंह एक ट्यूशन सेंटर में पढ़ते हैं। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे ट्यूशन सेंटर में पढ़ते समय किसी बात को लेकर दोनों झगड़ा हो गया।
इस बीच कानव ने साहिल सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे पहले की अन्य छात्र उसे पकड़ते वह वहां से भाग गया। इस दौरान दस बजे स्कूल खुलने पर जब साहिल को उसके अन्य सहपाठी को लेकर स्कूल लाए तो उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी जब स्कूल के प्रिंसिपल को मिली तो उन्होंने फौरन साहिल के पिता को सूचित कर उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नगर में बिना अनुमति से चल रहे ट्यूशन सेंटरों को तत्काल बंद कराने के लिए कहा है।