फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कारगिल रहा सबसे ठंडा

कारगिल रहा सबसे ठंडा

Thu, 25 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कारगिल रहा सबसे ठंडा
रियासत में न्यूनतम माइनस 20.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। यहां खून जमा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 28 से राज्य में मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू में गत दिवस हुई बारिश का थोड़ा असर दिखा। यहां बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 17.1 और रात का 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से दोपहर को तपिश का अहसास भी हुआ। संभाग में न्यूनतम माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बनिहाल सबसे सर्द रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी रात का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्रीनगर में दिन का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 8.8
गुलमर्ग माइनस 8.8
पहलगाम माइनस 5.9
कुपवाड़ा माइनस 4.0
श्रीनगर माइनस 4.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed