जेयू दीक्षांत समारोह: 39 मेधावियों को स्वर्णपदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडल हासिल करने वाले अंतरिक्ष शर्मा रहे, जिन्हें राष्ट्रपति ने नवाजा। एमसी फीजिक्स में अमन प्रिया तथा आशा शर्मा को स्वर्ण पदक राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए, जबकि लॉ विभाग की एलएलएम छात्रा शीतल कुमारी को गोल्ड मेडल राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया।
फैकल्टी आफ बिजनेस स्टडीज में एमबीए विनीत कुमार को गोल्ड मेडल राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए। एमपीएड में तकदीर सिंह को राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण प्रदान किया गया। वहीं सोशल साइंसेज मास्टर आफ लाइब्रेरी एंड साइंस में गोल्ड मेडल श्रुति खजूरिया को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान कि या गया।
एमएससी जूलोजी में प्रयाती शर्मा को राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। एमए बौद्ध अध्ययन विभाग के विद्यार्थी बृजेश्वरी रकवाल को स्वर्ण पदक राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया। एमएससी मैथ की मधु शर्मा को दो गोल्ड मेडल राष्ट्रपति द्वारा दिए गए, जिसमें यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल तथा डा. शक्तिबाला मेमोरियल गोल्ड मेडल शामिल हैं।
एमए म्यूजिक में राहुल को राष्ट्रपति पदक
आरएस पुरा के रहने वाले राहुल कुमार जन्म से नेत्रहीन हैं लेकिन मोहम्मद रफी तथा मन्ना डे के मधुर संगीत का दीवाना होने के साथ-साथ जम्मू विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से एमए संगीत में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
राष्ट्रपति द्वारा राहुल कुमार पुत्र नत्थाराम को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। गायन विधा में रुचि रखने वाले राहुल ने इसे जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया तथा उन्होंने बताया कि म्यूजिक संगीत में वह फिलहाल एमफिल या पीएचडी करना चाहते हैं लेकिन इस यूनिवर्सिटी में ऐसी सुविधा नहीं है।
उन्हें इसकी भारी चिंता है, क्योंकि वह बाहर जाने में असमर्थ हैं। उन्हें फाइन आर्ट्स संस्था की ओर से बीए म्यूजिक में भी गोल्ड मेडल मिल चुका है। संगीत को ही वह कैरियर बनाना चाहते हैं तथा संगीत में उच्च अध्ययन के प्रति भी रुचि है।
11 छात्रों को राष्ट्रपति के हाथ से मिले पदक
जम्मू यूनिवर्सिटी का 14वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस चौदहवें दीक्षांत समारोह के दौरान एक ओर जहां विभिन्न विभागों और स्ट्रीमों में होनहार विद्यार्थियों को 39 गोल्ड मेडल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रो-चांसलर उमर अब्दुल्ला द्वारा प्रदान किए गए।
राष्ट्रपति ने 11 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए और प्रो चांसलर उमर अब्दुल्ला ने 28 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा ने 67 पीएचडी उपाधियां वितरित की। वर्ष-2013 के उत्तीर्ण मेधावी 106 विद्यार्थी सभागार में अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे।
आकांक्षा ने झटके सात गोल्ड मेडल
जम्मू यूनिवर्सिटी के चौदहवें दीक्षांत समारोह के दौरान फैकल्टी आफ मेडिकल साइंसेज के अंतर्गत एमबीबीएस छात्रा आकांक्षा महाजन को सात गोल्ड मेडल देकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलकामना की।
आकांक्षा को यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल, रुक्मिणी देवी गोल्ड मेडल, डा. जेआर सेठी गोल्ड मेडल, डा. सरला देवी साहनी मेमोरियल गोल्ड मेडल, डा. नानकचंद मेमोरियल, निखिल बड़ू और वीरेंद्र गोयल मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
जनरल जोरावर सिंह सभागार में सबसे ज्यादा तथा देर तक तालियों की गूंज भरा सम्मान भी दर्शक दीर्घा से आकांक्षा को मिला।