{"_id":"5ce1afabbdec2207843bfd67","slug":"131558294443-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में ढील मिलते ही बाजार की तरफ दौड़ पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में ढील मिलते ही बाजार की तरफ दौड़ पड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। भद्रवाह में पशु तस्करी में हुई संदिग्ध मौत मामले में भद्रवाह में वीरवार से कर्फ्यू चल रहा है। रविवार को यहां किला मोहल्ला और सेरी बाजार में एक-एक घंटे की छूट दी गई। इस दौरान बाजार खुलते ही लोग आवश्यक सामान की खरीदीरी के लिए दौड़ पड़े। एक घंटे की मिली ढील के चलते दैनिक उपभोग की वस्तु की दुकानों में जबरदस्त भीड़ इकट्ठी हो गई।
उल्लेखनीय है कि भद्रवाह में वीरवार को पशु तस्करी को लेकर जमकर बवाल व हंगामा हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। हंगामे को देखते हुए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। रविवार को किला मोहल्ला और सेरी बाजार में एक-एक घंटे की ढील दी गई। ढील मिलते हुए एक तरफ जहां खरीदारों एक भीड़ के रूप में दुकानों की तरफ दौड़ पड़े वहीं दुकानदारों ने भी दुकानें खोल दीं। हालांकि एक घंटे को बाद ही एक बार फिर से शहर की गलियों रास्तों पर सन्नाटा पसर गया। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान पहले से ही चौकसी बरत रहे थे। ढील का समय समाप्त होते ही उन्होंने लोगाें को घरों के अंदर जाने को कहा और खुद मुस्तैदी के साथ तैनात हो गए।