{"_id":"5c3505f4bdec2257124931a4","slug":"131546978804-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाहकार ने किया कटड़ा शहर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाहकार ने किया कटड़ा शहर का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने मंगलवार को कटड़ा शहर का दौरा किया। इस दौरान सलाहकार ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शहर के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आध्यात्मिक विकास केंद्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट दौरा कर इंजीनियरों और विशेषज्ञों के साथ इस परियोजना पर चर्चा की। परियोजना में संभावित अड़चनों और प्रस्तावित समाधानों पर भी जानकारी ली। पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने संयंत्र के आसपास बड़े पैमाने पर वन लगाने का सुझाव दिया।
इंटर टाउन यातायात व्यवस्था के निर्देश
इंटर-स्टेट बस टर्मिनल के लिए प्रस्तावित साइट पर जाकर सलाहकार शर्मा ने परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस परियोजना में रोजगार सृजन की बड़ी संभावनाएं हैं। लिहाजा इंटर-टाउन यातायात के इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सलाहकार शर्मा ने पेयजल आपूर्ति की सुविधा और शहर के सौंदर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा की।