फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भारत बंद का चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन

भारत बंद का चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन

Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद का चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन
उधमपुर। पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में दस सितंबर को भारत बंद का एसोसिएट चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने समर्थन किया है। शनिवार को चैंबर आफ कामर्स के प्रधान प्रधान रवि मलगूरिया ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर समर्थन देने का एलान किया। इसके साथ ही सरकार से लखनपुर टोल को खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

रवि मलगूरिया ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम ने आम आदमी के साथ व्यापारी वर्ग की भी कमर तोड़ दी है। बढ़ते दाम को रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया जा रहा है और केंद्र सरकार को होश में लाने के लिए भारत बंद करना पड़ रहा है। चैंबर आफ कामर्स भारत बंद का पूरा समर्थन कर सरकार से तेल की कीमतें कम करने की मांग करेगी। इसके साथ ही पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की जाएगी। जीएसटी दायरे में लाने के बाद इसकी बढ़ती कीमतों पर काबू करना आसान होगा। इसके साथ सरकार से मांग की जाएगी कि लखनपुर टोल को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए, क्योंकि जीएसटी लागू कर पूरे देश में एक टैक्स योजना लागू कर दी गई है तो फिर लखनपुर में टैक्स लेना पूरी तरह से गलत है। केंद्र सरकार को इसको लेकर भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि जम्मू संभाग के व्यापारियों को इसके कारण बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उधमपुर में ट्रांसपोर्ट नगर वेयर हाउस बनाने की मांग को भी रखा जाएगा। इस मौके पर अशोक सहगल, नीरज गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed