{"_id":"5ac52e464f1c1bf1618b580f","slug":"131522871878-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारी करने वाले को जवाब देना हमारा अधिकार: एडीजी सीआरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाबारी करने वाले को जवाब देना हमारा अधिकार: एडीजी सीआरपीएफ
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। अगर कोई राह चलते गोलीबारी करता है तो उसे जवाब देना हमारा अधिकार है। इसके अलावा हथियार या गोला बारूद लेकर सड़कों पर घूमता है, कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस एवं सीआरपीएफ का काम है।
विज्ञापन
जिसे पूरी जिम्मेदारी से किया जा रहा है। हमारा काम आम जनता की सुरक्षा करना है, जिसे कश्मीर में अंजाम दिया जा रहा है। यह बात एडीजी सीआरपीएफ वीएसके कुमंदी ने पुंछ प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
बुधवार को बधवार दोपहर सीआरपीएफ के एडीजी वीएस के कुमंदी सहयोगी अधिकारियों सहित वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से पुंछ पहुंचे। जहां एसएसपी पुंछ राजीव पांडे, पुंछ ब्रिगेड के कमांडर एएस पिंडारकर, सेना की आर्टलरी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल असीम टंडन और सीआरपीएफ की 72वीं वाहिनी के कमांडेंट ने हवाई अडडे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह कामसर स्थित सीआरपीएफ कंपनी मुख्यालय पहुंचे, जहां जवानों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने ने समस्याओं के जल्द निवारण का आश्वासन दिया और जवानों एवं अधिकारियों के कार्यों को सराहा। इसके बाद वह जम्मू रवाना हो गए।
बंदूक थामने वाले युवकों का वापस लौटना अच्छा संकेत
एडीजी सीआरपीएफ ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि परिजनों के आह्वान पर बंदूक थामने वाले कुछ युवक घर वापस लौटे है, जोकि अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि मैं यहां क्षेत्र में तैनात जवानों से मुलाकात करने, समस्याएं जानने और मनोबल बढ़ाने आया हूं।