{"_id":"5ac52e454f1c1bcf618b5799","slug":"131522871877-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलाबारी से पिता-पुत्री जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलाबारी से पिता-पुत्री जख्मी
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। मंगलवार देर रात पाकिस्तान की गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर के कडाली गांव में पिता-पुत्री जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से दागा गया मोर्टार शेल भोलाराम पुत्र जोगिंदर लाल निवासी कडाली तहसील नौशेरा की छत पर आकर फट गया।
विज्ञापन
इससे भोलाराम (40) और उनकी बेटी संगीता चौधरी (15) के पांव में मोर्टार शेल के छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए। उनका सेना के डॉक्टरों ने उपचार किया। बुधवार की सुबह उन्हें नौशेरा उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात साढ़े बारह बजे नौशेरा सेक्टर के बाबा खोड़ी क्षेत्र में छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की थी। लगभग दो घंटे तक पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी जारी रही। लाम क्षेत्र में देर रात साढ़े ग्यारह बजे से बाहर बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। घायल भोलाराम ने बताया कि देर रात उनके पक्के घर पर एक गोला फटा, जबकि दूसरा गोला बरामदे में गिरा। इससे उनके घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।