{"_id":"5a7214b94f1c1b8c268b7bb3","slug":"131517425849-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी के प्रयास विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी के प्रयास विफल
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पशु तस्करी के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयास विफल कर दिए और 13 मवेशियों को मुक्त कराया। हाईवे और लिंक मार्ग पर दो स्थानों पर नाके के दौरान एक ट्रक और एक वाहन को जांच के लिए रोका गया जिनमें मवेशियों को ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में चार लोगों को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार राजबाग पुलिस ने मंगलवार की रात को हाईवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान एक को जांच के लिए रोका गया। पंजाब से जम्मू की ओर जा रहे इस ट्रक की जांच में 11 मवेशी पाए गए। पुलिस टीम ने उन्हें मुक्त कराया और मुजफ्फर हुसैन और परवेज अहमद को हिरासत में लिया। एक अन्य मामले में पुलिस चौकी मढ़ीन की टीम ने नाका लगाकर एक वाहन को जांच के लिए रोका। इस दौरान उस वाहन से दो मवेशी बरामद हुए। पुलिस टीम ने मवेशियों को मुक्त कराया और मुश्ताक अहमद और गुलाम नबी को हिरासत में ले लिया। दोनों मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पशु तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसी हुई है। इसके बाद अब पशु तस्कर तस्करी के नए-नए मार्ग अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस इन तस्करों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।