{"_id":"666243afa9cad1a3ee066008","slug":"12th-result-students-share-the-secret-of-success-jammu-news-c-10-jam1008-375580-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेधावी बोले-लक्ष्य आधारित पढ़ाई की, हर विषयों को पर्याप्त समय दिया तभी सफलता मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेधावी बोले-लक्ष्य आधारित पढ़ाई की, हर विषयों को पर्याप्त समय दिया तभी सफलता मिली
विज्ञापन
फोटो सहित
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है। मेधावियों का कहना है कि समर्पण और इच्छाशक्ति से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने कहा कि हर विषय को पर्याप्त समय दिया, पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अध्ययन किया और परीक्षा पैटर्न को अच्छे तरीके से समझा।
-- -
हर दिन लक्ष्य आधारित पढ़ाई की
साइंस संकाय में 98.4 फीसदी अंकों के साथ नमनप्रीत सिंह जम्मू संभाग का टॉपर रहा। राजोरी के रहने नमनप्रीत सिंह ओरिएंटल अकादमी अफगान मोहल्ला कच्ची छावनी के विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि शुरूआत से परीक्षा की तैयारी की थी। हर दिन लक्ष्य आधरित पढ़ाई की। मेरा लक्ष्य नीट पास करना है। ऐसे में अपनी तैयारी उसी के आधार पर की। नमनप्रीत सिंह ने कहा कि मेरी बड़ी बहन वर्तमान में एमबीबीएस कर रही है। वह मेरी प्रेरणास्रोत है। परीक्षा की तैयारी के दौरान कोई भी काम, कल पर नहीं छोड़ना चाहिए। हर दिन तैयारी करेंगे तो ही सफलता मिलेगी।
-- -- -
पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र से पैटर्न को समझा, फिर की तैयारी
कामर्स संकाय में जम्मू संभाग से टॉपर साजन आहूजा ने 97.8 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। एसपी स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थी साजन शहर के रूप नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने हर सब्जेक्ट में 98-98 अंक लिए हैं। उन्होंने कहा कि हर विषय को पर्याप्त समय दिया। पिछले साल के प्रश्नपत्र को अध्ययन कर पैटर्न को समझा फिर उसके आधार पर अपनी तैयारी की। 97.8 फीसदी अंक आएंगे इसकी उम्मीद रखी थी, क्योंकि परीक्षा अच्छी हुई थी। पिता अकाउंटेंट है। सितंबर में सीए की परीक्षा है। मेरा लक्ष्य भी अकाउंटेंट बनना है।
विज्ञापन
-- -
परीक्षा से 20 दिन पहले हुआ दादी का देहांत, पर हिम्मत नहीं हारी
पुरुषार्थ प्रताप ने आर्ट्स संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा से छह महीने पहले ही अपनी तैयारी शुरू की। शुरुआती दौर में हर सप्ताह के लिए विषय निर्धारित किया था। फिर हर दिन एक विषय को दिया। मुख्य परीक्षा से पहले दस से 15 मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को पुख्ता किया। परीक्षा से 20 दिन पहले दादी की मौत हुई। इससे तैयारी में बाधा आई, लेकिन दादी का आशीर्वाद साथ था, जिसके कारण मेरी हिम्मत नहीं टूटी और परीक्षा में अच्छे अंक से पास हो पाया। उन्होंने कहा कि अब उर्दू पीजी कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करनी है।
-- --
पूरे सिलेबस की चार बार रिवीजन की
जेके मोंटेसरी स्कूल तालाब तिल्लो के छात्र आकाश महाजन ने कामर्स संकाय में 97.4 फीसदी अंक हासिल मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। परीक्षा की तैयारी को याद करते हुए कहा कि वैसे तो हर विषय ही मुश्किल होता है, लेकिन अकाउंटेंसी विषय पर मेरा विशेष ध्यान था। पूरे सिलेबस की चार बार रिवीजन की। उन्होंने कहा कि इस पूरे सफर में अभिभावकों का बड़ा अहम रोल होता है। उनके मार्गदर्शन से ही आप सफलता हासिल कर सकते हैं।
-- --
हर विषयों को पर्याप्त समय देकर की तैयारी
शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन नगर की छात्रा श्रुति कुमारी ने कामर्स संकाय में 69.6 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। श्रुति बिहार की रहने वाली हैं, लेकिन 90 के दशक से परिवार जम्मू में है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर शुरूआत से ही तैयारी रखी थी। हर विषयों को गंभीरता से लिया। अकाउंटेंसी पर ज्यादा ध्यान दिया। अकाउंटेंसी के पेपर में प्रश्न काफी उलझाने वाले थे। उन्होंने कहा कि अब सीए की तैयार कर रही हूं।