{"_id":"5884e1ca4f1c1b116eefea0e","slug":"12th-result-of-jk-board-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों को छात्रों का कड़ा जवाब, कश्मीर के बुरे दौर के इम्तेहान में आए अच्छे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों को छात्रों का कड़ा जवाब, कश्मीर के बुरे दौर के इम्तेहान में आए अच्छे नतीजे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में सबसे बुरे दौर में हुए इम्तेहान में हुई बारहवीं की परीक्षा के नतीजे अच्छे आए हैं। कश्मीर संभाग के 12वीं के वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम में अलगाववादियाें को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 75.47 फीसदी बच्चे पास होकर स्कूली शिक्षा पूरी करने में कामयाब रहे। यह सरकार व शिक्षा विभाग की बड़ी कामयाबी है, क्योंकि इस बार बोर्ड ने घाटी में खराब हालात के बीच सफल तरीके से परीक्षाएं करवाई थीं।
खास बात है कि लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। शिक्षा मंत्री ने परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत को सराहा है। परीक्षा समाप्त होने के 24 दिन बाद बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किए। कुल 53,159 विद्यार्थियों ने इस बार बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें से 40119 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है।
कुल 24,359 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 18533 छात्राओं ने परीक्षा को पास किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 76.08 रहा है, जबकि 28800 लड़कों ने परीक्षा दी और 21586 ने परीक्षा को पास किया। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 74.95 प्रतिशत रहा है। पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले में इस बार परीक्षा परिणाम बहुत ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
2015 में 55.18, 2016 में 57.19 प्रतिशत 12वीं का परीक्षा परिणाम था, लेकिन इस बार 75.47 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 18.28 प्रतिशत परीक्षा परिणाम ज्यादा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने बोर्ड और शिक्षा विभाग को सराहा
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
75.47 प्रतिशत परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने शिक्षा विभाग, बोर्ड, शिक्षकों, जिला प्रशासन व नान टीचिंग स्टाफ के प्रयास को सराहा है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह सब शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है। इसमें सीएम सुपर 50 व विंटर ट्यूशन ने भी अहम भूमिका निभाई है। खराब हालात के बीच कड़ी मेहनत करके परीक्षा देना और शानदार परीक्षा परिणाम आना विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है।