फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12th Result; Government Schools Ahead of Private Schools

Jammu News: 12वीं के परिणाम में सरकारी स्कूलों का रहा दबदबा, 120 विद्यार्थी मेरिट में

विज्ञापन
12th Result; Government Schools Ahead of Private Schools
- होम साइंस की मेरिट सूची में सभी 10 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के
विज्ञापन

- कुल 200 विद्यार्थी मेरिट में रहे, 120 सरकारी स्कूल से, सबसे ज्यादा साइंस में 55 ने बनाई जगह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम की मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा है। साइंस, कामर्स, आर्ट्स व होम साइंस से कुल 200 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है, जिसमें 120 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं। होम साइंस संकाय की मेरिट सूची में सभी 10 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के है।
वहीं साइंस संकाय में कुल 100 विद्यार्थी मेरिट सूची में हैं, जिसमें सर्वाधिक 55 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं। सांइस संकाय में टॉपर अदीबा गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नवाहट, श्रीनगर की छात्रा है। इसके साथ ही मेरिट सूची के पहले तीन स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं। वहीं आर्ट्स संकाय में कुल 67 विद्यार्थी मेरिट सूची में हैं, जिसमें 45 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं। आर्ट्स संकाय की टॉपर बसना शाह गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कोठीबाग, श्रीनगर की छात्रा है जबकि दूसरे स्थान पर भी सरकारी स्कूल की छात्रा सइद्रा मुख्तार है। वहीं कामर्स संकाय में 32 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है। इसमें 10 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं। मेरिट सूची में तीसरा स्थान गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खबामार्ग की सामिया मंजूर ने हासिल किया है। होम साइंस संकाय की मेरिट सूची में सभी 10 स्थान सरकारी स्कूल के छात्रों ने हासिल किए हैं।
विज्ञापन

----



25 हजार 435 विद्यार्थियों को मिली डिस्टिंक्शन
परीक्षा में इस बार 25,435 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है। वहीं, 33 हजार 437 फर्स्ट डिविजन के साथ पास हुए। 10 हजार 318 सेकेंड डिविजन के साथ और 195 विद्यार्थियों को थर्ड डिविजन मिली है। 22 हजार 921 विद्यार्थी रिपीयर हुए हैं जबकि 1034 फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed