{"_id":"61254ad68ebc3e79a27a7317","slug":"125-infected-in-the-state-one-died-another-case-of-black-fungus-found-jammu-city-news-jmu2422108144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 125 संक्रमित, एक की मौत, ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 125 संक्रमित, एक की मौत, ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। श्रीनगर में कई दिन बाद मंगलवार को 50 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले। चिंता यह है कि ये सभी स्थानीय स्तर के मामले हैं।
प्रदेश में 125 नए संक्रमित मामले मिले। स्किम्स सोरा में एक कोविड संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में 1055 सक्रिय मामले हैं। इस बीच प्रदेश में ब्लैक फंगस के एक और मामले की पुष्टि हुई। इससे प्रदेश में अब तक 44 लोग ब्लैक फंगस से पीड़ित हो चुके हैं। प्रदेश में बड़गाम में 13, पुलवामा में 10 और बांदीपोरा में 12 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू में 8 संक्रमित मामले मिले।
78 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बीस जिलों में मंगलवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 78 हजार से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें पहली और दूसरी डोज शामिल रही। इस वर्ग में अनुमानित आबादी पर अब तक 6879566 लोगों के साथ 63.18 आबादी को टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 7591203 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जम्मू कश्मीर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। जिला स्तर पर 18 से अधिक आयु वर्ग में सबसे अधिक जिला सांबा में 85.12 फीसदी लोगों को टीकाकरण कर लिया गया है।