फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भाजपा बना सकती महिला पार्षद को मेयर

भाजपा बना सकती महिला पार्षद को मेयर

Mon, 22 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
भाजपा बना सकती महिला पार्षद को मेयर
जम्मू। भाजपा नगर निगम जम्मू का मेयर महिला पार्षद को बना सकती है। गली-मोहल्लों में महिला पार्षद के मेयर बनाने की चर्चा जोरशोर से चल रही है। चुनाव में इस बार भाजपा समर्थित 15 महिला पार्षदों ने चुनाव जीता है। भाजपा ने कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पहली महिला मेयर हो सकती है। इससे पहले वर्ष 2005 में भाजपा ने मेयर पुरुष को बनाया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मेयर बनने को महिला पार्षद भी सिफारिश करवा रही हैं। हालांकि अभी तक भाजपा ने मेयर पुरुष होगा या फिर महिला इस पर स्पष्ट नहीं किया है। कुछ महिला प्रत्याशी लगातार दूसरी बार निकाय चुनाव जीती हैं। चुनाव में ज्यादा सीटें निकालने में महिला पार्षदों का अहम योगदान रहा है। आरक्षित और अनारक्षित सीटों में भाजपा की महिला पार्षदों ने ही जीत दर्ज की है। भाजपा ने चुनाव विकास के मुद्दे पर जीता है। महिला पार्षदों ने भी चहुंमुखी विकास करवाने का आश्वासन दिया था। अब मेयर की कुर्सी पर सबकी नजर टिकीं हुई हैं। लोग भी महिला पार्षद को मेयर के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed