{"_id":"5aa6dad94f1c1baa758b5201","slug":"121520884441-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट भलवाल में ही डाला जाएगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट भलवाल में ही डाला जाएगा कचरा
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
कचरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोट भलवाल में नगर निगम द्वारा कूड़ा डाले जाने का विरोध ठंडा पड़ गया है। फिर भी एहतियात के तौर पर नगर निगम भारी पुलिस बल की निगरानी में कूड़ा डंप कर रहा है। विरोध प्रदर्शन के लिए लगाए गए टेंट भी उखाड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को हालात से अवगत करवाया। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश शर्मा का कहना है कि उनके पास कूड़ा डालने के लिए कोट भलवाल के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वहीं, ब्लाक भलवाल के लोगों ने हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
पंचायत कोट के पूर्व सरपंच प्रभाकर सिंह (शोकी) ने बताया कि इस मामले को कोर्ट में ले जाया जाएगा, क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद ही नगर निगम ने क्षेत्र में कूड़ा डालने का काम शुरू किया है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अपनी जान बचाने के चक्कर में कोर्ट में गलत जानकारी देकर क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग का आदेश जारी करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने कोर्ट को यह जानकारी नहीं दी कि जिस क्षेत्र में कूड़ा डालने जा रहे हैं वह रिहायशी क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि नया बन रहा एसडीआरएफ हेडक्वार्टर, डिग्री कालेज, संस्कृत विश्वविद्यालय, जेडीए कालोनी के अलावा अन्य रिहायशी क्षेत्र डंपिंग ग्राउंड से मात्र सौ से लेकर दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से भी कोई एनओसी नहीं दिया गया है।
सोमवार को भलवाल के पूर्व सरपंच राजदेव सिंह ने अपने साथियों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि कोर्ट में याचिका के साथ लोगों के हस्ताक्षरों के पन्नों को सौंपा जाएगा। वहीं एसडीएम नार्थ का कहना था कि वह लोग कोर्ट के आदेश का पालन करा रहे हैं।
कानून व्यवस्था ने बिगड़े इसके लिए पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश शर्मा का कहना था कि नगर निगम के पास कूड़ा डंप करने का और कोई विकल्प नहीं है। लिहाजा कोट भलवाल में कूड़ा डालना जारी रहेगा।