फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12 pilgrims killed eight identified 15 injured in stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan katra jammu kashmir

वैष्णो देवी हादसा: एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देगी तीन सदस्यीय टीम, अब तक 12 श्रद्धालुओं की हो चुकी है मौत

Sat, 01 Jan 2022 05:08 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 05:08 PM IST
सार

वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने के बाद 12 की मौत जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर शाम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
12 pilgrims killed eight identified 15 injured in stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan katra jammu kashmir
घायलों से जानकारी लेते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : प्रशासन

विस्तार

नए साल में माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 15 घायल हैं। घायलों को नारायणाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


उधर शनिवार शाम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के अंदर तीन सदस्यीय टीम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे। उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे। 
विज्ञापन


सुबह हुए हादसे के बाद यात्रा को कुछ देर के लिए रोका गया। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने घटना पर जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं। घटना लगभग 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर कहासुनी के बाद भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया। जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 


वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर
01991-234804
01991-234053

अन्य हेल्पलाइन नंबर
पीसीआर कटरा 01991232010/ 9419145182
पीसीआर रियासी 0199145076/  9622856295
डीसी ऑफिस रियासी/कंट्रोल रूम
01991245763/ 9419839557

मृतकों के नाम

  • धीरज कुमार (26) पुत्र तरलोक कुमार निवासी नौशेरा राजोरी, 
  • श्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, 
  • विनय कुमार (24) पुत्र महेश चंद्र निवासी भद्रपुर दिल्ली, 
  • सोनू पांडे (24) पुत्र नरिंद्र पांडे निवासी भद्रपुर दिल्ली, 
  • ममता (38) पत्नी सुरिंद्र निवासी वीरी झज्जर हरियाणा, 
  • धर्मवीर सिंह (35) निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश, 
  • विनीत कुमार (38) पुत्र विरमपाल सिंह निवासी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश,
  • डॉ. अरुण प्रताप सिंह (30) पुत्र सतप्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश, 
  • नरेंद्र कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश,
  •  महेंद्र गौड़ पुत्र केशव कृष्ण निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश, 
  • मोनू शर्मा पुत्र पेरूमल निवासी धादरी गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश, 
  • आश्रय (28) पुत्र कैलाश निवासी मोरारी दिल्ली


घायलों के नाम
ऋषिकेश(23) निवासी मुंबई, सुमित (29) पठानकोट पंजाब, विकास तिवारी (35) निवासी मुंबई, आयुष (25) निवासी छन्नी जम्मू, कपिल (25) निवासी दिल्ली, नितिन गर्ग (23) निवासी गंगानगर राजस्थान, किरण (18) निवासी हरियाणा, आशीष कुमार जैसवाल (25) निवासी प्रयागराज यूपी, भंवर लाल (47) निवासी मंदसुर मध्य प्रदेश, साहिल कुमार (22) निवासी आरएस पुरा जम्मू, आदित्य महाजन (16) छन्नी हिम्मत जम्मू, प्रशांत हांडा (30) निवासी जयपुर राजस्थान, सरिता (42) निवासी दिल्ली। दो घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed