फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   118 people from the Tablighi Jamaat were quarantined in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः तब्लीगी जमात से जुड़े 118 लोग किए गए क्वारंटीन, दस रोहिंग्या भी शामिल

Thu, 02 Apr 2020 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
118 people from the Tablighi Jamaat were quarantined in jammu kashmir
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : Social Media

दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह पर तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल लोगों की पूरे जम्मू-कश्मीर में तलाश तेज कर दी गई है। अब तक 118 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी को क्वारंटीन किया गया है। इनमें 10 रोहिंग्या भी शामिल हैं। पांच रोहिंग्याओं में बुखार के लक्षण पाए गए हैं।

विज्ञापन


जमात में शामिल हुआ एक रोहिंग्या छिप गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस बीच राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले 2000 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू में 35, राजोरी में 33, पुंछ में 23, बारामुला में 10, उधमपुर में 10 व कठुआ में सात लोगों को चिह्नित किया गया है। ये सभी लोग या तो तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शरीक हुए हैं या फिर जमात में शामिल होने वालों के संपर्क में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी चिह्नित: डीजीपी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जम्मू शहर से सटे नरवाल क्षेत्र से कोरोना वायरस के 10 संदिग्ध रोहिंग्याओं की शिनाख्त की है। इनमें पांच को बुखार की शिकायत बताई जा रही है। सभी को एहतियात के तौर पर नगरोटा स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन के कार्यालय में बने क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। संदिग्ध मरीजों के वीरवार को सैंपल लिए जाएंगे। इनके यात्रा इतिहास का भी पता किया जा रहा है।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर इन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। बताया कि यह लोग कार्यक्रम में शामिल होकर यहां लौट आए हैं। उन्होंने इस बारे में प्रशासन और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। इन्हें तलाश किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed