फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बकाया वेतन पर पीएचई के खिलाफ रोष जताया

बकाया वेतन पर पीएचई के खिलाफ रोष जताया

विज्ञापन
बकाया वेतन पर पीएचई के खिलाफ रोष जताया
ज्यौड़ियां। पीएचई के सबडिवीजन कार्यालय खौड़ के अधीन के पीएचई स्टेशन बीजोवाला में शनिवार को पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पीएचई अस्थायी कर्मचारी यूनियन अखनूर के प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा ने की। बीजोवाला पीएचई स्टेशन पर तैनात अस्थायी कर्मचारियों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें वीरेंद्र कुमार को प्रधान चुना गया। इस मौके पर बकाया वेतन को लेकर विभाग के खिलाफ रोष जताया गया।
विज्ञापन

कमेेटी के अन्य पदाधिकारियों में पुरुषोत्तम लाल को उपप्रधान, कुलदीप राज को महासचिव और राकेश कुमार को सलाहकार चुना गया। चुने गए सभी लोगों अपने-अपने सुझाव रखे और आपस में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर पीएचई अस्थायी कर्मचारी यूनियन खौड़ के प्रधान सुरजीत कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार ने वादा किया था कि अप्रैल 2018 में रेगुलर पालसी का ऐलान कर हमें स्थायी कर दिया जाएगा, लेकिन उस वादे पर संबंधित विभाग ने कोई अमल नहीं किया है और न ही हमें बकाया वेतन दिया जा रहा है। हमारी फाइलें एक्सईएन कार्यालय जम्मू में धूल चाट रही हैं।
विज्ञापन

अर्जुन चौधरी ने कहा कि हमें परिवार के भविष्य की चिंता है। हमारी समझ में कुछ-कुछ आ रहा है कि समाज के यह सभी ठेकेदार हम लोगों को झांसा देकर समय निकाल रहे हैं, लेकिन हमारी बात को भी समझ ले कि हम लोग भी चुप बैठने वाले नहीं हैं। हम भी अपना हक लेकर रहेंगे, चाहे हमें परिवार के साथ सड़कों पर आना पड़े। उन्होंने कहा कि हम लोग पिछले कई साल से पीएचई विभाग में सेवाएं दे रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित नवीन सिंह, कुलबीर सिंह, रतन सिंह, नसीब सिंह, अजय सिंह आदि ने बताया कि हमें इस महंगाई के दौर में अपना तथा परिवार के लोगों का पेट भर पाना मुश्किल साबित हो रहा। न वेतन दिया जा रहा है और न ही हमें स्थायी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed