फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   115 घंटे बाद बनी-बसोहली मार्ग बहाल, बिजली अभी भी गुल

115 घंटे बाद बनी-बसोहली मार्ग बहाल, बिजली अभी भी गुल

विज्ञापन
115 घंटे बाद बनी-बसोहली मार्ग बहाल,  बिजली अभी भी गुल
कठुआ। जिले के बनी सब डिवीजन का सड़क संपर्क हाल में हुई बर्फबारी के 115 घंटे बाद शनिवार दोपहर बाद बहाल कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, बुधवार से बिजली बहाली के लिए मशक्कत कर रही बिजली विभाग की टीम शनिवार को भी कामयाब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बांजल में मंगलवार और बुधवार को हुए भारी हिमपात के बाद कई जगह हिमस्खलन में बिजली ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बांजल से बनी के बीच कई जगह खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में अभी भी बिजली बहाल होने में कई दिन लगने की संभावना है। पांच फुट तक जमा बर्फ के बीच दो दर्जन बिजली कर्मचारी चार दिन से कड़ी मशक्कत कर बिजली बहाली के प्रयास जारी रखे हुए हैं। लेकिन नुकसान का पैमाना इतना अधिक है कि जान पर खेलकर टीम को कई खाईयों से खंभे वापस लाने पड़ रहे हैं। दिक्कत इस बात की भी है कि कुछ भी जरूरत पड़ने पर बिजली विभाग की टीम के पास संपर्क का कोई जरिया भी नहीं है। जाड़े में इसबार दो से तीन बार हो चुका है जब बिजली विभाग को व्यापक नुकसान उठाना पड़ा हो। जनवरी माह की शुरूआत से ही बनी के दूर दराज इलाकों में बिजली गुल है। लगभग सवा महीना बीतने के बाद भी लोगों को मौसम की मार के बाद अंधेरे में ही रातें काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क यातायात बहाल होने से बिमार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के द्वार खुल चुके हैं।
विज्ञापन



जनरेटर की बढ़ी डिमांड
कसबे में लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीक के युग में बिजली जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में बनी कसबे में अब जनरेटरों का ही सहारा लिया जा रहा है। कसबे में जहां जनरेटर की डिमांड बढ़ चुकी है वहीं आए दिन ऐसी दिक्कतों से परेशान लोग अब अपने अपने जनरेटर खरीदरने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसी दिक्कतों को देखते हुए इन इलाकों में सब्सिडी पर सोलर लाइटें और जनरेटर आदि मुहैया करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादियों में भी विघ्न डालती है बर्फबारी
बनी और डुग्गन ब्लाक में शादियों के सीजन में बर्फबारी विघ्न डाल रही है। ग्रामीण इलाकों में पेयजल सप्लाई ठप है तो मेहमान नवाजी के लिए भी लोगों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। कई कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर बारात पहुंच रही ंहैैैैलेकिन बिजली गुल है। पीएचई विभाग के अधिकारी ने बताया कि कसबे और आसपास तो पेयजल सप्लाई को सुचारू कर दिया गया है लेकिन ग्रामीण इलाकों में नुकसान का पैैमाना कहीं अधिक है। रौलका, दौलका, डंडी गुट्टू, भंडार, ढ़ग्गर, डुग्गन आदि में कई जगह बर्फ से बिजली लाइन को क्षति पहुंची है। कई जगह ग्रेविटी लाइनें पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं। कोशिश जारी है कि जल्द से जल्द सभी इलाकों में पेयजल सप्लाई को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed