{"_id":"5c40e81fbdec22738d0b513e","slug":"11547757599-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में बर्फबारी, पारा फिर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में बर्फबारी, पारा फिर गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। घाटी के पर्वतीय इलाकों में वीरवार को हुई बर्फबारी से दिन के तापमान में फिर गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 20-23 जनवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोेभ से राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा।
------
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 20.2
लेह माइनस 12.0
गुलमर्ग माइनस 10.0
पहलगाम माइनस 5.1
श्रीनगर माइनस 1.3
--------
घाटी के लिए मौसम एडवाइजरी जारी
जम्मू। मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने आगामी मौसम को देखते हुए मौसम एडवाइजरी जारी की है। इसमें 20 से 23 जनवरी को कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इसमें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। किसानों को मौसम से होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय करने के लिए कहा गया है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को न जाने की हिदायत दी गई है। जिला उपायुक्तों को जरूरी आपात प्रबंधन इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।