{"_id":"5b5ccda04f1c1b47748b759d","slug":"11532808608-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू एयरपोर्ट में कोबरा से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू एयरपोर्ट में कोबरा से हड़कंप
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अतिसंवेदनशील क्षेत्र जम्मू एयरपोर्ट कांप्लेक्स में शनिवार दोपहर बाद एक कोबरा दिखाई दिए जाने हड़कंप मच गया। वह एयरपोर्ट के क्वार्टर कांप्लेक्स में चूहे को पकड़ने के लिए लगाए गए ग्लू बोर्ड से चिपक गया था। इसकी सूचना वन्यजीव विभाग की टीम को दी गई जिसने कोबरा को वहां से निकाल कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा।
जम्मू एयरपोर्ट पर शनिवार को कोबरा दिखाई दिया। वह करीब डेढ़ मीटर लंबा था। ऐसी आशंका है कि साथ में हरियाली वाले क्षेत्र से कोबरा एयरपोर्ट कांप्लेक्स में आ गया। एयरपोर्ट पर चूहे को पकड़ने के लिए ग्लू बोर्ड रखा गया था, कोबरा इसमें चिपक गया। उसके चिपके होने के बावजूद किसी में भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। वन्यजीव की टीम में चार कर्मचारियों ने कोबरा को बोर्ड से अलग किया और कांप्लेक्स से बाहर ले गए। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अगर कोबरा इंडोर वेटिंग कांप्लेक्स तक पहुंच जाता तो यात्रियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती थी और उनमें भगदड़ भी मच सकती थी।
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि क्वार्टर कांप्लेक्स में सांप ग्लू बोर्ड में चिपक गया था। जिसे बाद में वहां से निकाल दिया गया।