फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आतंकी हमले के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल

आतंकी हमले के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल

विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल
उधमपुर। किश्तवाड़ में आतंकी हमले में आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या किए जाने के विरोध में वकीलों ने एक दिन की हड़ताल रख कर रोष प्रकट किया। इस दौरान वकीलों ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत हमले हो रहे हैं। वहीं पुलिस व प्रशासन आतंकियों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है। वकीलों ने जल्द से जल्द आतंकियों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन उधमपुर के बैनर तले वकीलों ने बुधवार को रोष प्रकट किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि किश्तवाड़ में लगातार दूसरा बड़ा आतंकी हमला हुआ है और पुलिस-प्रशासन आतंकी हमले को रोकने व आतंकियों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर सका है। जिस प्रकार दिनदहाड़े आतंकियों ने अस्पताल के अंदर आरएसएस नेता की हत्या की, इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। नवंबर में इसी तरह से भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी। साजिश के तहत किश्तवाड़ के गणमान्य लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे प्रशासन ने अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है। इसकी वजह से वकील काम बंद कर विरोध करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। केंद्र सरकार से मांग की है कि किश्तवाड़ में एक बार फिर से पनप रहे आतंकवाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। किश्तवाड़ में सेना व अन्य सुरक्षाबलों को तैनात कर आतंकवाद को खत्म किया जाए। जिला अदालत के वकीलों ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed