{"_id":"5aca68164f1c1bcf6a8b4754","slug":"11523214358-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी का फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी का फोटो वायरल
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हाल ही में आतंकी बने बारामुला के मोहसिन मुश्ताक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताते हैं कि उसने करीब छह महीने पहले आतंक का रास्ता अपना लिया था और आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ गया था। संगठन में शामिल होने के बाद यह उसकी पहली तस्वीर वायरल हुई है।
वायरल तस्वीर में आतंकी हाथों में एके-47 राइफल लिए दिखाई पड़ रहा है। उसके हाथों में अन्य कई हथियारों के साथ ही वायरलेस भी मौजूद है। इन तस्वीरों में उसके दो अन्य आतंकी साथी भी नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने इस तस्वीर को उत्तरी कश्मीर के जंगलों में खींची होगी। उनके पीछे सफेद बर्फ दिख रही है। हालांकि इस तस्वीर के बारे में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।