{"_id":"5ac67cf54f1c1bc1618b5bfb","slug":"11522957557-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप के बंदूक से अचानक चली गोली, हमेशा के लिए खो दिया मासूम बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप के बंदूक से अचानक चली गोली, हमेशा के लिए खो दिया मासूम बेटा
Updated Fri, 06 Apr 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बीडीसी की बंदूक से चली गोली ने उसके बेटे की जान ले ली। जब गोली चलने की आवाज आई तो परिवार के लोग मौके पर दौड़ते हुए पहुंचेे। लोगों ने मौके पर बच्चे को खून में लथपथ पाया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटनावश चली गोली से बच्चे मौत हुई या उसे किसी ने गोली मार दी। यह भी पुलिस जांच कर रही है कि कहीं बच्चे ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या तो नहीं की।
जिले के धर्मसाल पुलिस थाने व त्रियाठ तहसील के दूरदराज के क्षेत्र में वीरवार की शाम को वीडीसी की बंदूक से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से 8वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धर्मसाल पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले चक्क पट्टी गांव में वीडीसी सदस्य राजाराम की बंदूक से गोली चल गई।
विज्ञापन
इस गोलीकांड में राजाराम का 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा गगनराम (14) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुन कर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे, तो गगन को खून में लथपथ पाया। वे घायल बच्चे को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि गोली दुर्घटनावश चली या छात्र ने खुद को गाली मार कर आत्महत्या की है। इसकी भी जांच हो रही है कि कहीं किसी ने रंजिश के चलते तो छात्र को गोली नहीं मार दी।
बहलहाल देर रात खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कुछ ठोस सबूत नहीं लग पाए थे। बताया गया है कि पुलिस ने मृत बच्चे के परिवार वालों से भी कड़ी पूछताछ की है। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुक्रवार को परिवार को सौंप दिया जाएगा।