{"_id":"5a8b2c644f1c1b78028b547f","slug":"11519070308-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा को जिला बनाने के लिए बढ़ रहा कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा को जिला बनाने के लिए बढ़ रहा कारवां
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। सोमवार को लगातार चौथे दिन भी नौशेरा को जिला बनाने की मां पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। चौथे दिन के प्रदर्शन में व्यापार मंडल, गुरुद्वारा छठी पातशाही, सनातन धर्म सभा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इस मौके पर एक रैली भी निकाली गई, जो पटेल चौक, झांगड़ चौक, गुजराल चौक, बस अड्डे से होते हुए तहसील हेडक्वार्टर पहुंची, जहां लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष कपूर ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर लोग नौशेरा को जिला बनवा कर रहेंगे। आम जनता की आवाज को अब खामोश नहीं किया जा सकता है। नौशेरा को जिला बनाने के लिए चल रहे आंदोलन में लगातार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। चौथे दिन भी हुए प्रदर्शन में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। सोमवार को सेरी, स्याल, बगनोटी, चौकी कलसिया, भवानी, झांगड़, लाम, लड़ोका, कलाल, डींग आदि एलओसी से सटे इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नौशेरा पहुंचे। उन्होंने नौशेरा को जिला बनाने के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह नौशेरा को जिला बनाने में जितनी देर करेगी, लोगों के विरोध का दायरा उतना ही बढ़ता जाएगा।
इस मौके पर पीडीपी नेता और एमएलसी सुरेंद्र चौधरी भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नौशेरा को जिला बनाने की मांग पूरी तरह सही है। चौधरी ने कहा कि नौशेरा, सुंदरबनी और कालाकोट में कोई लड़ाई नहीं है। सभी का समान रूप से विकास होना चाहिए। इसलिए जो लोग जनता को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। चौधरी ने कहा कि वे जल्द ही नौशेरा को जिला बनाने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिलकर चर्चा करेंगे। वैसे भी यहां सभी कार्यालय पहले से हैं, महज डीसी तैनात करना है। इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद, सरपंच परमजीत सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह, सरपंच पुरुषोत्तम लाल, सरपंच चमनलाल, सरपंच बलवंत राज, छोटूराम चौधरी, बबलू शर्मा, कैप्टन मोतीराम, भारत भूषण गुप्ता, जगदीश चंद्र साहनी, बिंदु चौधरी आदि मौजूद रहे।