{"_id":"5a74bc654f1c1ba0268b7f53","slug":"11517599845-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नगर में बनी पहली मानव तस्करी यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी नगर में बनी पहली मानव तस्करी यूनिट
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। देह व्यापार में पकड़ी जाने वाली महिलाओं के लिए पुलिस की अलग यूनिट बनाई गई है। शहर के महिला थाने में एंटी मानव तस्करी पुलिस यूनिट बनाई गई है। यदि कोई महिला देह व्यापार में पकड़ी जाएगी तो उससे इस जगह पूछताछ होगी और उसे यहां रखा जाएगा। रियासत में यह इस तरह की पहली यूनिट है।
इसकी जिम्मेदारी महिला पुलिस थाने की इंचार्ज को दी गई है। अब तक देह व्यापार के मामलों में शामिल महिलाओं को पूछताछ के लिए संबंधित थानों में रखा जाता है। सजा होने पर आरएस पुरा के नारी निकेतन भेज दिया जाता था। कई थाने ऐसे हैं, यहां महिला स्टाफ की भी कमी है। इस वजह से इस तरह के मामलों में पूछताछ में भी दिक्कत पेश आती रही है। महिला थाना प्रभारी अनीता काटल का कहना है कि उन्होंने एक एएसआई स्तर के अधिकारी को यूनिट का इंचार्ज नियुक्त किया है। इस यूनिट से काफी लाभ मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि उक्त यूनिट शहर में देह व्यापार के मामलों पर पूरी नजर रखेगी। सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उक्त यूनिट से संपर्क बनाकर रखें, ताकि ऐसा करने वाली महिलाओं पर नजर रखी जा सके।