{"_id":"5c421f76bdec22736355021c","slug":"111547837302-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गंध से परेशान लोगों ने कूड़े में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गंध से परेशान लोगों ने कूड़े में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर में जमा गंदगी से शहरवासियों की परेशानी दुगनी हो गई है। वहीं परेशान होकर अब शहरवासियों ने जमा गंदगी को जलाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में जलाई गई गंदगी से धुआं उठता रहा।
शुक्रवार को हड़ताल का पांचवां दिन था और पूरा शहर गंदगी से भरा हुआ नजर आ रहा है। जहां पर भी नजर दौड़ाई जा रही थी, वहीं गंदगी फैली नजर आ रही थी। डंपिंग स्टेशन पर तो गंदगी का अंबार लगा हुआ नजर आया। गंदगी से कोई बीमारी न फैल जाए, इसलिए कुछ शहरवासियों ने स्वयं ही जमा गंदगी को आग लगाना शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा गंदगी में आग लगी रही और आग से धुआं उठता रहा। हड़ताल से सबसे अधिक बाजार के दुकानदार परेशान हैं। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि बाजार गंदगी से भरता जा रहा है और लोगों ने बाजार में आना भी कम कर दिया है। इसके अलावा उनकी दुकानों के बाहर चारों तरफ गंदगी फैली है। सड़कें गंदगी से भरी पड़ी है। लोगों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है और हड़ताल के लगातार आगे बढ़ने के बाद तो उनका कामकाज बुरी तरह से प्रभावित जो जाएगा। अब तो बाजार की सड़कों पर भी चलना मुश्किल हो गया है।